फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में 94 संक्रमित मिले, कोरोना का रिकवरी रेट 96.38 फीसदी पहुंचा, जिले में 738 सक्रिय मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में 10 दिन बाद फिर राहत देने वाली खबर है। मंगलवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे पहले 21 मई और 24 अप्रैल को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई थी। मंगलवार को 94 नए संक्रमित मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट अब 96.38 फीसदी तक पहुंच चुका है। सक्रिय 738 मामले हैं। इसके अलावा मंगलवार को 1062 की सैंपलिंग की गई है। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 94 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिन मरीजों में संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को अब्दुल्लापुर से एक, अमरावती एनक्लेव से पांच, भोदड़ से एक, बगवाली से एक, बरवाला से एक, बसोलन से एक, चंडीमंदिर से दो, फिरोजपुर से एक, हंगोला से दो, इंदिरा कॉलोनी से एक, औद्योगिक क्षेत्र से एक, कालका से पांच, खड़क मंगोली से दो, खेड़ा सीता राम से एक, लोहगढ़ से एक, मनकियान से एक, माढ़ावाला से एक, एमडीसी से एक, ओल्ड पंचकूला से एक पॉजिटिव केस सामने आया है।
इसके अलावा एमडीसी-5, ओल्ड पंचकूला, पिंजौर से 18, पावर कॉलोनी से एक, रायपुररानी से चार, राजीव कॉलोनी से एक, सेक्टर-10 से तीन, सेक्टर-11 से दो, सेक्टर-14 से एक, सेक्टर-15 से दो, सेक्टर-17 से दो, सेक्टर-2 से चार, सेक्टर-20 से चार, सेक्टर-21 से दो, सेक्टर-26 से तीन, सेक्टर-31 से एक, सेक्टर-4 से चार, सेक्टर-6 से तीन, सेक्टर-7 से तीन, श्यामटू से एक, सूरजपुर से दो, टगरा से एक, टिपरा से दो संक्रमित मामले सामने आए हैं। सीएमओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें