पंचकूला। कोरोना संक्रमण का बुधवार को कोई मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को जिले में 618 लोगों ने सैंपल लिए, इसमें से कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को भी कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 ही रहा। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ दो रह गए हैं। जिले में कोरोना के सीमित मामलों ने अब जिला स्वास्थ्य विभाग को उत्साहित कर दिया है।
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसी वजह से मास्क लगाना और सामाजिक दूरी को नहीं भूलें। अब तक जिले में संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 40308 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30637 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30259 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि बुधवार को संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।