पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जिले में 46 नए संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग नियमों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि रविवार को 345 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
अब जिले में कुल 271 एक्टिव संक्रमित हैं। इनमें से 264 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, जबकि सात मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अब तक जिले में कुल 50153 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 49459 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 423 लोगों की मौत हो चुकी है।