फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में कोरोना के 22 नए मरीजों में पुष्टि, एक महिला की निजी अस्पताल में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला की सोमवार को कोरोना से मौत हो गई है। वह करनाल की रहने वाली थी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को किसी मरीज की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही जिले में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 583 लोगों के सैंपल लिए थे।
विज्ञापन

संक्रमितों में 17 पंचकूला के हैं, जबकि पांच लोग अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। इसी के साथ जिले में 151 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 134 मरीज होम आइसोलेट हैं। पंचकूला में अभी भी 17 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंचकूला में अब तक कोरोना से कुल 412 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक हेल्थ वर्करों का आंकड़ा 496 पर है। इसमें 181 हेल्थ वर्कर हैं।
75 फीसदी पहली और 33 फीसदी दूसरी डोज लगी
पंचकूला में 15 से 17 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेट करने का काम अब तेज हो गया है। जहां पहले दूसरी डोज के लिए बच्चे आगे नहीं आ रहे थे, वहीं अब स्कूल खुलने से इनका आंकड़ा बढ़ने लगा है। पहली डोज अब तक 75 फीसदी बच्चों को लग चुकी है और 33 फीसदी बच्चों को दूसरी डोज भी लग गई है।
विज्ञापन

कुल 33 हजार 400 बच्चों में 25 हजार 322 को पहली और 8 हजार 439 को दूसरी डोज लग चुकी है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 92 फीसदी बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज भी लगा दी गई है। इसके अलावा 21 फीसदी हेल्थ वर्करों और 13.7 फीसदी फ्रंट लाइन वर्करों को भी प्रीकॉशन डोज लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें