संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के डी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर बने वार्ड से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगी कॉपर पाइप चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परवीन कुमार खड़क मंगोली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने चोरी की गई पाइप कबाड़ी को बेच दी थी। पुलिस अब कबाड़ी की तलाश में जुटी हुई है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। चोरी की शिकायत सेक्टर-7 थाना में दर्ज कराई गई थी। घटना का खुलासा 3 नवंबर की सुबह तब हुआ जब अस्पताल प्रशासन ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान पाइप गायब पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।