फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : आज से पटरी पर दौड़ेंगी चार ट्वॉय ट्रेन, रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला, कालका-दिल्ली शताब्दी भी चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण बंद हुई ट्रेनें आज से दोबारा शुरू हो जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने कालका-शिमला रेल मार्ग पर फिर से चार ट्वॉय ट्रेन को दोबारा चलाने का फैसला लिया है। उक्त चार ट्रेनें चलने के साथ ही अब इस रूट पर ट्वॉय ट्रेनों की संख्या पांच हो जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में सैलानी हिमाचल की वादियों में सैर करने जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने कालका-दिल्ली-कालका शताब्दी को भी दोबारा से चलाने का आदेश दे दिया है।
ये ट्रेनें चलेंगी
रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या: 04527 को कालका से शिमला, 04528 शिमला-कालका, 04517 कालका-शिमला, 04518 शिमला- कालका, 04505 कालका -शिमला, 04506 शिमला-कालका, 04515 कालका-शिमला, 04516 शिमला-कालका ट्रेनें 21 जून से कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ती नजर आएंगी। इसके अलावा दिल्ली-कालका शताब्दी 02011 व कालका-दिल्ली शताब्दी 02012 सहित 02005 दिल्ली- कालका शताब्दी व 02006 कालका-दिल्ली शताब्दी को भी आज से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें