फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगदान : झंडा दिवस पर भेल ने डीसी को भेंट किया 94 हजार रुपये का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक को उपायुक्त कार्यालय में भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (भेल) पंचकूला की महाप्रबंधक प्रभा गोयल ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए 94 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट किया। इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड पंचकूला के सचिव कर्नल नरेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सशस्त्र बलों का झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को पूरे भारत में मनाया जाता है। भारत के सभी बड़े और छोटे उद्योग इसमें सशस्त्र बलों के जवानों के कल्याण के लिए वित्तीय मदद करते हैं। महाप्रबंधक प्रभा गोयल ने बताया कि कई वर्षों से भेल सैनिकों के कल्याण के लिए मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि भेल पंचकूला ने कोविड काल में ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर, सैनिटाजर और मास्क देकर भी लोगों की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें