फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठेके कर्मियों ने ग्राहक को डंडों और ईंटों से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। बीयर के निर्धारित से ज्यादा दाम मांगने का विरोध करने पर ठेका कर्मचारियों ने डंडों और ईंटों से ग्राहक को घायल कर दिया। चंडीमंदिर पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी करन ने शिकायत में बताया कि वह 21 मार्च की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त सन्नी के साथ सेक्टर-24 के ठेके पर शराब और बीयर लेने गया। जब सन्नी ने बीयर ली तो ठेके वालों ने ज्यादा पैसे मांगे। इसके बाद ठेके के कर्मचारी की सन्नी के साथ बहस हो गई। उसके बाद ठेके से दो आदमी बाहर आए और झगड़ा करने लगे। वह सन्नी को बचाने लगा। उसके बाद सन्नी वहां से चला गया। ठेके के अन्य कर्मचारी भी बाहर आ गए और वे उसके साथ झगड़ा करने लगे। हर्ष नाम के व्यक्ति ने कर्मचारियों से कहा कि इसी दाम पर शराब बेचेंगे। यह नहीं मानता है तो इसे सबक सीखा दो। उसके बाद चोरों कर्मचारियों ने डंडे और ईंटों से उस पर हमला कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसको बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें