फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनबस में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को पक्का और आउटसोर्स को संविदा पर लाएंगे: भुल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पनबस में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को पक्के और आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर करने के लिए पॉलिसी बनाने में जुटी है।
यह जानकारी परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दी। मंत्री भुल्लर ने शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त और परसोनल विभाग के अधिकारियों को कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स दोनों वर्गों के कर्मचारियों के मामलों पर बैठक की। बैठक में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा पर लाने के लिए नीतियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार मुलाजिम यूनियनों की तरफ से समय-समय पर उठाई अलग-अलग मांगों को गंभीरता से हल करने के लिए प्रयत्नशील है। कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारी परिवहन विभाग के लिए महत्वपूर्ण हैं और सरकार हमेशा उनके हकों की रक्षा के लिए वचनबद्ध रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में सचिव परिवहन वरुण रूजम, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जसप्रीत सिंह, डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट राजीव गुप्ता, विशेष सचिव परसोनल उपकार सिंह और डिप्टी सचिव वित्त जतिंदर कुमार के अलावा परिवहन विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें