चंडीगढ़। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 840 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर 663 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसमें से 501.76 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इस स्कीम के अंतर्गत 334.31 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 31 पुलों के निर्माण पर 155 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसमें से 29 पुलों के निर्माण का काम प्रगति पर है। इस स्कीम के अंतर्गत 30.99 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। नाबार्ड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 125 किलोमीटर सड़कों और 10 पुलों के निर्माण पर 192 करोड़ खर्च करने की योजना है। इस योजना के तहत 52 किलोमीटर सड़कों और 8 पुलों के काम पहले ही पूरे हो चुके हैं।