फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में महापंचायत होते ही मांगों पर बनी सहमति, पटरी पर लौटेगी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
37 दिन बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे, नगर निगम नए सिरे से बनाएगा सफाई प्लान शनिवार से अधिकारियों का फील्ड दौरा
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक के बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा की मिनी राजधानी पंचकूला में 37 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम समाप्त हो गई। कर्मचारियों के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय के बाहर हुई पहली महापंचायत के बाद सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने प्रदेश स्तर पर हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। कर्मचारियों के काम पर लौटने के साथ ही नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए सिरे से योजना बनाएगा।
सुबह हुई महापंचायत में कालका, पिंजौर समेत पूरे जिले से सैकड़ों सफाई कर्मचारी पहुंचे। महापंचायत को राजनीतिक समर्थन भी मिला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुधा भारद्वाज और जेजेपी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग समेत कई दलों के नेता मंच पर पहुंचे। ओपी सिहाग ने कहा कि जेजेपी पहले दिन से सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि जेजेपी प्रतिनिधिमंडल ने दिन में राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार से सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद
हड़ताल के दौरान शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक शुरू कर दी है। शनिवार को कमिश्नर और अन्य अधिकारी विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। इससे पहले सफाई कर्मचारियों को दोबारा शेड्यूल में शामिल किया जाएगा और उनके काम पर लौटते ही दिन-रात सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


संघ ने कर्मचारियों का जताया आभार
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा ने बताया कि प्रदेश प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक हुई। इसमें सरकार ने सफाई कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं। उन्होंने 37 दिनों के आंदोलन में एकजुटता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और शांतिपूर्ण संघर्ष ने उन्हें जीत दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें