फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना एक करोड़ वैक्सीनेशन की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। रोजाना एक करोड़ टीकाकरण और देश के हर नागरिक का मुफ्त टीकाकरण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। नेता और कार्यकर्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में डीसी के निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि राष्ट्रपति से निवेदन करते हैं कि मोदी सरकार को दिन में एक करोड़ लोगों को टीका लगाने और मुफ्त टीकाकरण का निर्देश दें। कोविड-19 महामारी से लड़ाई और इस बीमारी को हराने का यही एकमात्र रास्ता है। कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कोरोना ने लगभग हर भारतीय परिवार को अप्रत्याशित तबाही और असीम पीड़ा दी है। दुख की बात है कि मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि सरकार के अनुसार, 31 मई 2021 तक केवल 21.31 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। टीके की दोनों खुराकें केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को ही मिली हैं, जो भारत की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है। 134 दिनों में टीकाकरण की औसत गति करीब 16 लाख खुराक प्रतिदिन है। इस गति से देश की पूरी व्यस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने में तीन साल से ज्यादा समय लग जाएगा। इस दौरान एडवोकेट विजय बंसल, शशी शर्मा, रवींद्र रावल, सुधा भरद्वाज, मनवीर कौर गिल, हेमंत किंगर, संजीव भरद्वाज, बाल मुकुंद शर्मा, नरेश मान, एसपी अरोड़ा, दीपांशु बंसल, अक्षयदीप, रविकांत स्वामी, अमन दत्त शर्मा, उदित मेहंदीरता, सुनील कुंडू, संजीव चौधरी, ओम शुक्ल, डॉ. राम प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें