फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, नारेबाजी की

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस सदस्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। वीरवार को प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-20 लाइट प्वाइंट के पास प्रदर्शन कर रोष जताया। चंद्रमोहन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। किसान जहां कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर हैं, वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम जनता की जेब ढीला कर रहे हैं। इस तरफ सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को शहरवासियों का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। शहरवासी भी अब प्रदर्शन का हिस्सा बन रहे हैं और कृषि कानूनों के विरोध का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया, शशि शर्मा, हेमंत किंदर, धनेंद्र आहलूवालिया, सुषमा खन्ना, मुनीष कंबोज, मोहन लाल, कमलेश लोहाट, विजय धीर, नवीन बंसल, अशोक कुमार, पीके सूद, ओम प्रकाश, कांता, दविंदर शर्मा, अंकुर बिश्नोई, अजय, धर्म सिंह, सुखविंदर सिंह, रोहित, चरणजीत, राम रत्न, ओम शुक्ला, प्रियंका हुड्डा मौजूद थे।
सेक्टर-17 चौक पर भी किया प्रदर्शन
कृषि कानूनों के विरोध में वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 7/8/17 के चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉक्टर राम प्रसाद, सुनील सरोहा, कुलदीप गर्ग, दलबीर वाल्मीकि, राजीव भुक्कल, पुनीत कपूर, राकेश सोंधी, मोहमद नासीर, रामसरन, जयप्रकाश, भीम कुमार, हरप्रीत उप्पल, संदीप कुमार, कृष्णा, विजय मास्टर, गुरदीप कुमार, अजय कुमार, संदीप बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें