फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को मंगलवार को कांग्रेस ने समर्थन दिया। अंबाला सांसद वरुण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। वरुण चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी जायज मांगों का सरकार और प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के अधिकारों और मांगों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें