फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पेपर पर विवाद खड़ा कर कांग्रेस ने मान ली हार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के आम आदमी पार्टी की मुहर वाले फर्जी बैलेट पेपर छपवाने के आरोपों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खारिज किया है। उन्होंने चन्नी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस को ईवीएम से दिक्कतें थीं, अब चुनाव में नकली बैलेट पेपर का विवाद छेड़कर कांग्रेस ने चुनाव से पहली ही हार मान ली है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी अपने गैर-जिम्मेदाराना और निराधार बयानों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी हार देखते हुए कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा लोगों को गुमराह करने वाली चालें चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्नी को इस विवाद में उलझने के बजाय विधानसभा चुनाव के लिए अगले चेहरे की घोषणा के लिए उनके मुख्य दफ्तर में सीएम सीट के लिए हो रही नीलामी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए वरना वे नेतृत्व की दौड़ में पीछे रह जाएंगे। मतदाताओं को गुमराह करने वाली चालों से उन्हें कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि ये लोग कभी पंचायत समिति को गंभीरता से नहीं लेते थे मगर मतदाताओं ने इन्हें हेलिकॉप्टर से उतारकर सड़क पर ला दिया। आज ये लोग गांव-गांव में घूम रहे हैं जबकि सत्ता में रहते ये लोग कभी जनता के बीच नहीं गए। पुरानी पार्टियां पंजाब को बिकाऊ प्रदेश समझती हैं।
मान ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व सिद्धू दंपती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू व राहुल गांधी एक जैसे हैं। राहुल कहते हैं पहले पीएम बनाओ तो काम करूंगा और सिद्धू कहते हैं पहले सीएम बनाओ तो सेवा करूंगा मगर जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। सिद्धू की पत्नी कुर्सियों के रेट बता रही हैं जबकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अब भाजपा रास नहीं आ रही है। मान ने कहा कि इन सभी को जनता की भलाई से कोई मतलब नहीं है, इन्हें बस कुर्सी चाहिए।
सुखजिंदर सिंह रंधावा को पौने दो किलोमीटर का सीएम बताते हुए मान ने कहा कि रंधावा को कांग्रेस ने सीएम चेहरा घोषित किया था, अभी वे घर से पौने दो किलोमीटर ही चले थे कि उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि वे अब सीएम चेहरा नहीं है। कांग्रेस में सीएम पद के कई चेहरे हैं और यही गुटबाजी इन्हें ले डूबेगी।


चुनाव आयोग सतर्क
बैलेट पेपरों को लेकर आप व कांग्रेस के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोपों के बीच राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क हो गया है। उन्होंने सभी जिलों में निर्वाचन अधिकारियों को इस संदर्भ में चौकस रहने और मतदाताओं को खाली बैलेट पेपर देने से पहले उसके पीछे अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करने के निर्देश दे दिए हैं। चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी इस बात से हैरान है कि चुनाव से ठीक दो दिन पहले अचानक इस तरह के आरोप किस आधार पर लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह चुनाव पारदर्शी व निष्पक्षता से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें