फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में बारिश के बाद बिगड़े हालात... सड़क धंसी<bha>;</bha> वाहन फंसे, कई जगह जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मानसून की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम और पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) की ओर से किए गए दावों की पोल खोल दी है। बुधवार देर रात बारिश से पंचकूला शहर में कई जगह सड़कें धंस गईं। इस वजह से वाहन फंस गए और कई जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में केबल डालने के गड्ढा खोद रखा था। बारिश के बाद सड़क में गड्ढा हो गया और इसमें कार फंस गई। इसके अलावा माजरी चौक के पास ट्रक मिट्टी में धंस गया। ट्रक के धंसने के कारण यातायात प्रभावित रहा। बारिश के बाद वीरवार को दिनभर आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 , 2 सहित सेक्टर-16, 17, 19 में पानी भर गया। पानी भर जाने के कारण लोगों के वाहन फंस गए। सेक्टर -25 में घर के बाहर का रैंप धंस गया। इस कारण लोग परेशान रहे। वहीं, बारिश के बाद जलभराव के हालात बने रहे और इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव राकेश गर्ग ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 की ओर से भले ही सबसे अधिक रेवन्यू दिया जा रहा है, लेकिन यहां सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। सड़कों पर काफी गड्ढे हैं और जलभराव होने के कारण वाहन फंसने से चालक परेशान हो रहे हैं। रोड गली और ड्रेनेज सिस्टम जाम होने से दिक्कत हो रही है।
बॉक्स
शहर में कई जगह जलभराव
शहर में कई जगह अब तक हालात ठीक नहीं हो पाए हैं। बारिश के बाद सेक्टर -15, 16, 17, 19, 21 सहित घग्गर पार सेक्टर-24, 25, 27 में कई जगहों पर पानी भर गया है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि नगर निगम और पीएमडीए की ओर से सही तरीके से काम नहीं किया गया है। इस कारण यह हालात बने हैं। प्रशासन की ओर से रोड गली और सड़कों को बनाने का काम सही तरीके से नहीं किया गया है। इसलिए अभी तक हालात ठीक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

कोट
बारिश के बाद शहर की रोड गली जाम होने की बात सामने आई है। इसे लेकर पीएमडीए और नगर निगम सहित सभी विभागों के साथ बैठक की जाएगी। शहर की रोड गली और सड़कों को ठीक कराने का काम जल्द किया जाएगा। -मोनिका गुप्ता, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें