पिंजौर। महादेव कॉलोनी सूरजपुर में नाली में से गुजर रही पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन को अंडरग्राउंड करने की बजाय पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से पानी की सप्लाई ही बंद कर दी गई है। महादेव कॉलोनी सूरजपुर के संदीप शर्मा ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है।
उन्होंने बताया कि पानी आपूर्ति लाइन गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली में से गुजरने की वजह से कभी भी नाली का गंदा पानी पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन में जाकर लोगों के लिए डायरिया का कारण बन सकता है। इसके अलावा पाइपलाइन को शिफ्ट करने की मांग पब्लिक हेल्थ विभाग से की परंतु विभाग ने उनकी समस्या हल करने की बजाय पानी की आपूर्ति ही बंद कर दी। उन्होंने विभाग के एक अधिकारी पर पानी की सप्लाई रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोट...
विभाग की ओर से न तो पानी की सप्लाई बंद की गई है और न ही प्रेशर कम किया गया है। ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई उतनी है जितनी पहले थी परंतु पानी के कनेक्शन बढ़ने से पानी का प्रेशर अपने आप ही कम हो गया होगा। पानी की सप्लाई सुचारु करने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा।
-लोकेश कुमार, जेई, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट