पंचकूला। सेक्टर-1 के लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला निवासी कृष्णा कुमारी ने समाधान शिविर में अपना नाम न होने की शिकायत दी। इस पर डीसी ने एचएसवीपी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले की जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं शिविर से जुड़कर मॉनिटरिंग करते हैं। इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रापर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।