संवाद न्यूज एजेंसी
कीरतपुर साहिब। भरतगढ़ मुख्य मार्ग पर खुले केएफसी बड़ा पिंड आउटलेट पर एक शिकायतकर्ता सेठी शर्मा ने घटिया क्वालिटी का चिकन परोसने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता सेठी शर्मा (निवासी कीरतपुर साहिब) ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने चिकन खरीदा तो वह बासी और खराब स्वाद वाला लगा। उन्होंने इसकी शिकायत प्रबंधकों से की तो उनकी बात नजर अंदाज़ कर दी गई।
सेठी शर्मा ने फूड सेफ्टी विभाग से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर चिकन, पाम ऑयल, बिस्कुट और एनर्जी ड्रिंक के सैंपल भरे और उन्हें स्टेट फूड लैब भेज दिया। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मनजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। केएफसी भरतगढ़ (बड़ा पिंड) के मैनेजर प्रिंस पाठक से संपर्क किया गया तो कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।