फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिले में 104 लाेगों में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। अन्य जिलों और प्रदेशों समेत जिले में वीरवार को 104 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। लगातार संक्रमण फैलने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी और मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। नए संक्रमितों में 89 स्थानीय जबकि 13 बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। वीरवार को जांच के लिए 471 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। इस समय जिले में 232 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 229 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पताल के वार्ड में तीन कोरोना मरीजों को भर्ती कराया गया है। पंचकूला में अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 697063 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 50003 लोग संक्रमित मिले हैं। 49348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीजों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है।
वैक्सीनेशन को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना संक्रमण के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। टीका लगाने को लेकर अस्पताल और डिस्पेंसरी में लोग आ रहे हैं लेकिन टीका खत्म होने की बात कहकर लोगों को लौटाया जा रहा है। अभी तक बूस्टर और सेकंड डोज लोगों को नहीं लगी है। कोरोना बढ़ने के बाद लोग पूछताछ कर रहे हैं। इस बाबत पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि टीका आते ही लोगों को लगाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें