फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ में घर के बाहर खड़ी कंपनी की स्कॉर्पियो चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र की रामगढ़ पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव रामगढ़ में घर के बाहर खड़ी कंपनी की स्कॉर्पियो चोरी हो गई। रामगढ़ निवासी शमशेर सिंह, जो ओरने ग्रुप कंपनी, पंचकूला फेज-2 में चालक हैं, ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार वह कंपनी की सफेद रंग की वर्ष 2005 मॉडल महिंद्रा स्कॉर्पियो रोजाना घर लेकर आते थे। 1 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे उन्होंने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 6:30 बजे वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। शमशेर सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और वाहन बरामद करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें