चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में पिछले साल के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है। इस पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने प्रदेश के छह जिलों को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से जवाब मांगा है। उनसे पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा तलब किया गया है। राज्य में 15 नवंबर तक खेतों में आग लगने की 5972 घटनाएं दर्ज हुईं। यह संख्या पूरे 2025 सीजन की 5114 घटनाओं से अधिक है। आयोग ने संगरूर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर और मानसा के अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं। उनसे पूछा गया है कि आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।
कार्रवाई की चेतावनी :
अधिकारियों को 23 नवंबर को शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने को कहा गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम की धारा 14 के तहत यह नोटिस जारी हुआ है। आदेशों का पालन न करने पर पांच वर्ष तक की कारावास हो सकती है। इसके अलावा, एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना या दोनों भी हो सकते हैं।