फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC ने पीटीआई आवेदन के लिए दिया एक और मौका, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 28 Jul 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पीटीआई पोस्ट के लिए आवेदकों को अप्लाई करने का एक और मौका दिया है। 29 जुलाई तक आवेदक आयोग की वेबसाइट पर पीटीआई के लिए आवेदन कर सकेंगे। बताते चलें कि प्रदेश में 1983 पीटीआई को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


मगर अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन रिक्त हुए पीटीआई पदों पर दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इन भर्तियों में यह प्रावधान किया गया है कि इन पदों के लिए या तो बर्खास्त हुए पीटीआई या फिर पहले जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वही दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इनकी संख्या करीब 13 हजार है।

वैसे तो काफी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं। फिर भी आयोग ने 29 जुलाई शाम 5 बजे तक दोबारा आवेदन करने का मौका दिया है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि इस भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। वे दोबारा आवेदन न करें। यदि किसी आवेदक द्वारा फॉर्म भरने में कुछ त्रुटि हो गई है।
विज्ञापन


वही अभ्यर्थी फ़्लैश फॉर्म भरकर आवेदन कर सकता है। 29 जुलाई के बाद इन भर्तियों के लिए दोबारा आवेदन का कोई चांस नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में पीटीआई शिक्षकों की बर्खास्तगी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन भी छोड़ रखा है। वे लोग प्रदेश सरकार पर इन बर्खास्त कर्मचारियों का रोजगार सुनिश्चित करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें