पंचकूला। चलो बुलाया आया है, माता ने बुलाया है... जैसे ही यह भजन गायिका बबीता, गायक डॉ. नवीन चावला और अभिजीत ने पेश किया तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मौका था नवरात्रि के पावन अवसर पर बसंत गिरिजा श्री समिति द्वारा मां मनसा देवी परिसर में भव्य भजन संध्या एवं झांकियों के आयोजन का। रविवार को समिति की अध्यक्षा रंजू प्रसाद एवं पेट्रन डॉ. एसएस प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। गायकों ने तेरे सदके तू भेज दे बुलावा, मनसा देवी मनसा पूरी करती, मां मुरादें पूरी कर दे... जैसे भजन गाकर वातावरण को भावविभोर कर दिया।