पंचकूला। सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बीते दो दिन में कालका-शिमला हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 73 चालान किए हैं। इनमें 32 ऑनलाइन और 41 ऑफलाइन चालान शामिल हैं। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में की गई कार्रवाई में रॉन्ग साइड ड्राइविंग, खतरनाक यू-टर्न, लेन चेंज और सीट बेल्ट न लगाने पर चालान शामिल है।