फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 31 दिसंबर तक लाभार्थियों को मिल जाएंगे चिरायु स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को 10 लाख लाभार्थियों को चिरायु कार्ड वितरित करेंगे। 21 नवंबर को शुरू हुई योजना के बाद अब तक 1888 लोग लाभ ले चुके हैं। प्रदेश के लगभग 28 लाख अंत्योदय परिवारों को इस स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा। यह कार्ड प्रदेश के 1600 गांवों और सभी शहरी क्षेत्रों आयोजित कार्ड वितरण शिविरों के माध्यम से आबंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिविरों को संबोधित करेंगे। सीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य लाभ प्रत्येक परिवार को प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों को अच्छे उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिरायु हरियाणा योजना के कार्ड त्वरित गति से बनाने का कार्य किया जाए। चिरायु स्वास्थ्य कार्ड सूचीबद्ध निजी या सरकारी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुष्मान मित्र द्वारा तथा नजदीकी सीएससी केंद्र सीएससी वीएलई द्वारा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्त्रिस्या निशुल्क है। कार्ड बनने के बाद 729 सूचीबद्ध अस्पतालों में 1500 से अधिक सूचीबद्ध बीमारियों का कैशलेस 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जाएगा। लाभार्थी को कार्ड रजिस्टर करवाने के तुरंत उपरांत निशुल्क (ब्लैक एंड वाइट) कार्ड तथा पीवीसी कार्ड 15 दिनों पश्चात दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि 31 दिसंबर तक सभी को ये कार्ड मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें