फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी पंजाब में व्यस्त, हरियाणा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले को परेशान कर रहे अफसर: चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी पंजाब में व्यस्त हैं जबकि हरियाणा में नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे पुलिस अधिकारी को सीनियर अफसर परेशान कर रहे हैं जिसने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

चीमा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आज हरियाणा में भी ऐसे ही हालात बन रहे हैं कि नशे के खिलाफ एक्शन लेने वाले पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकाया जा रहा है। उक्त पुलिस अधिकारी ने अफसरों पर संगीन आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी उसे नशे का झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। उसे परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
सैनी को इसका जवाब देना चाहिए कि ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है और मामले में किसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। चीमा ने दावा किया कि पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद नशा तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि 2007-2017 के दौरान प्रदेश में नशा बढ़ा जबकि पिछली सरकार के समय भी इसे रोकने के लिए कोई कदम नही उठाए गए। यहां तक कि कांग्रेस ने अपना सीएम भी बदल लिया लेकिन फिर भी कोई रिजल्ट नहीं निकला। चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित गुजरात में 3,000 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई। इतनी बड़ी मात्रा में नशे की बरामदगी भाजपा शासित राज्यों में नशा तस्करों के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें