फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ओएसडी मोरनी पहुंचे तो खुल गया पांच दिन से बंद रास्ता

Sat, 06 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरनी
विज्ञापन
मोरनी में सड़क पर पड़े मलबे को हटाते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी भूपेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर मोरनी पहुंचे। उन्होंने हरियाणा पर्यटन निगम में रुद्राक्ष का पौध रोपण किया। इसके बाद उन्होंने मोरनी और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की ओर से मोरनी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मोरनी व टिक्करताल पर्यटन केंद्र में सैलानियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। 

वहीं ओएसडी के मोरनी आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पांच दिन से बंद रास्ते को खुलवाया। इससे शेरला ताल से आगे के कई गांवों के लोगों को राहत मिली। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मोरनी क्षेत्र को मिनी कश्मीर की संज्ञा प्रदान की। उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र वाकई स्वर्ग है। यहां पर गर्मी में भी ठंड का एहसास किया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां का मौसम सैलानियों को काफी सकून देता है। वहीं मोरनी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टिक्करताल में नया रेस्टोरेंट तैयार करवाया जा रहा है। 
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य श्यामलाल बंसल, कमल बंसल, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हरपाल सिंह, एसडीओ संदीप कुमार, पर्यटन निगम के प्रभारी अनिल, पूर्व सरपंच खेमराज मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें