फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिएम फ्लाइंग की टीम ने बरवाला में आरओ वाटर सप्लाई प्लॉटों पर रेड कर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पानी के लिए सैंपल।

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वीरवार को कस्बा बरवाला में आरओ वाटर सप्लाई करने वाले प्लांटों पर दबिश दी। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच के लिए पानी के सैंपल भरवाए, साथ ही उनके दस्तावेज चेक किए। इस चेकिंग के दौरान वैष्णो कॉलोनी में प्रदीप कुमार पुत्र रामेश्वर, गणेश विहार कॉलोनी में जयकुमार पुत्र नरेश कुमार के आरओ वाटर सप्लाई प्लॉटों पर यह कार्रवाई की गई। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब इन प्लाटों के संचालकों से परमिशन के कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो वह कागजात नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि पानी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए लैब में भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चेकिंग अभियान के दौरान कस्बे में एक आरओ वाटर संचालक चेकिंग टीम के आने की भनक लगते ही प्लांट को बंद करके मौके से फरार हो गया, लेकिन जल्द ही उसकी भी जांच की जाएगी। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग, फायर विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, गुप्तचर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें