फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, प्रतिबंधित पटाखों के पांच सौ पैकेट किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित लक्ष्मी जनरल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित पटाखों के करीब 500 पैकेट जब्त किए हैं। सेक्टर-20 पुलिस ने दुकान मालिक बलदेव राज और अनुपम कुमार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। छापे के दौरान दुकान मालिक ने अपना 2024 तक पटाखा बेचने का लाइसेंस तो दिखा दिया, लेकिन सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जांच की तो एक्सपायरी और प्रतिबंधित पटाखे मिले। टीम ने इसके बाद दुकान के साथ लगे गोदाम की भी जांच की। उसमें भी प्रतिबंधित पटाखे निकले जो कि आसपास के क्षेत्रों के लिए घातक साबित हो सकते थे।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने गुप्त सूचना पर दुकान में छापा मारा। टीम की कार्रवाई देर शाम तक चली। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने अलग-अलग पटाखों के करीब 500 पैकेट जब्त किए। टीम ने अक्टूबर माह में बरवाला स्थित पटाखों की दुकान पर भी छापा मारा था। दुकान से प्रतिबंधित पटाखे जब्त कर चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज किया था। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार, दीवाली, गुरुपर्व सहित अन्य त्योहार के मौके पर रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जला सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर देर रात 11.55 से 12.30 बजे तक ग्रीन पटाखे जला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें