फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 22 जिलों में क्लस्टर योजना से होगा औद्योगिक विस्तार, जिलावार उद्योगों की सूची जारी

Mon, 11 May 2020 12:43 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
हरियाणा के 22 जिलों में उद्योगों को क्लस्टर योजना के तहत बढ़ावा दिया जाएगा। निवेशकों को आकर्षित करने और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने यह योजना बनाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सड़क और रेल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत के अलावा शेष जिलों में भी उद्योगों का विस्तार योजना के जरिये होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में कृषि का अच्छा उत्पाद होता है तो वहां फूड प्रोसेसिंग के यूनिट के साथ ही कपड़ा उद्योग का क्लस्टर तैयार करने के लिए योजना बनाएंगे। फतेहाबाद और जींद जिले में कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योग, लोहा और इस्पात उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। हिसार जिले में लोहा और इस्पात का पहले से अच्छा उद्योग है उसी को और अधिक बढ़ाएंगे। भिवानी में कपड़ा उद्योग पहले से चल रहा है, इसको और बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके साथ ही खाद्य आधारित उद्योगों का विस्तार करेंगे। महेंद्रगढ़ जिला सरसों का क्षेत्र है और वहां तेल की मिलें अधिक हैं तो इसी उद्योग को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा ऑटो कंपोनेंट उद्योग भी लगाएंगे। रेवाड़ी जिले में ऑटो कंपोनेंट, कपड़ा उद्योग, नूंह जिले में फार्मास्युटिकल उद्योग और केमिकल इंडस्ट्री, अंबाला में वैज्ञानिक उपकरण, पंचकूला में आईटी एवं आईटी-सक्षम सेवा, सोनीपत में कृषि एवं खाद्य आधारित और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


फरीदाबाद में ऑटो कंपोनेंट, निर्माण और इंजीनियरिंग, कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योगों और चरखी दादरी में तेल की मिलों को बढ़ावा दिया जाएगा। यमुनानगर में पहले से ही प्लाइवुड और इस्पात की फैक्ट्रियां है, इसे ही बढ़ावा देंगे। कुरुक्षेत्र में पेपर मिल, कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योग लगाए जाएंगे। पानीपत में कपड़ा उद्योग पहले से चल रहा है, इसके साथ ही कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा देंगे। झज्जर में फुटवियर उद्योग विशेषकर बहादुरगढ़ में इसका और अधिक विस्तार किया जाएगा।

रोहतक में इंजीनियरिंग यूनिट्स को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, आईटी एवं आईटी- सक्षम सेवाओं, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग का विस्तार किया जाएगा। करनाल में कृषि एवं खाद्य आधारित, पैकेजिंग, फार्मास्युटिकल उद्योग को बढ़ावा देंगे। इससे हर जिले के अंदर काम करने वाले व्यक्ति, वर्कर और मजदूर को काम में मिलेगा व बेरोजगारी दूर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें