फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लब फुट अब लाइलाज नहीं, विशेष शिविर में बच्चों को मिला निःशुल्क उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में 20 बच्चों की जांच, छह को पीओपी प्लास्टर और पांच को विशेष ब्रेसेस उपलब्ध कराए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल सेक्टर-6 स्थित जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र में क्लब फुट (जन्मजात टेढ़े पैर) जागरूकता एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पहचान और उपचार से क्लब फुट की समस्या को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
शिविर की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार और उप सिविल सर्जन डॉ. शिवानी हुड्डा ने की। डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र में क्लब फुट से पीड़ित बच्चों का प्रतिदिन निःशुल्क उपचार किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नवजात शिशु के पैरों में किसी भी प्रकार की विकृति दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लब फुट नवजात शिशुओं में पाई जाने वाली सामान्य जन्मजात विकृतियों में से एक है, जिसमें एक या दोनों पैर प्रभावित हो सकते हैं। इसके उपचार में पीओपी कास्टिंग, आवश्यकता अनुसार टीनोटोमी प्रक्रिया और विशेष ब्रेसेस का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

शिविर के दौरान 20 बच्चों की फॉलोअप जांच की गई। इनमें छह बच्चों को पीओपी प्लास्टर लगाया गया, जबकि पांच बच्चों को विशेष ब्रेसेस उपलब्ध कराए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2025 के दौरान जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र में 886 बच्चों ने क्लब फुट के लिए निःशुल्क उपचार सेवाएं प्राप्त कीं। इस दौरान 42 टीनोटोमी प्रक्रियाएं की गईं, 32 बच्चों को विशेष ब्रेसेस उपलब्ध कराए गए और 252 फीट की पीओपी कास्टिंग की गई।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा क्योर इंडिया की राधिका, उपचाराधीन बच्चे और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें