फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लब-18 ने एमबीआर स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विल 2 विन टूर्नामेंट में क्लब-18 और एमबीआर स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें क्लब-18 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमबीआर स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हरा दिया। मुकाबले में सुनील ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


एमबीआर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। टीम की ओर से तनुज ने 26 और गुलशन ने 23 रन की पारी खेली। क्लब-18 की ओर से सुनील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लब-18 की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से संजीव धीमान ने 30 रन और प्रदीप ने 23 रन बनाए। क्लब-18 ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए सुनील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें