फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मौसम ने ली करवट, रात में ठंड ने दी दस्तक, एक व दो नवंबर को छाएंगे बादल

Wed, 30 Oct 2019 01:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसमें जल्द ही परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक और दो नवंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। बादल छाने से न तो न्यूनतम तापमान में कोई फर्क पड़ेगा और न ही अधिकतम तापमान में।
विज्ञापन


चार व पांच नवंबर के आसपास तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी और ठंड के साथ धुंध बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि अरब सागर में चक्रवात के संभावित कारण और निचले स्तर पर नमी की वजह से एक व दो नवंबर को बादल छाए रहेंगे। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में धुंध व मध्यम कोहरा सुबह के वक्त छाया रहेगा।

इससे सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि न्यूतनम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 30 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें