फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार के घर चोरी, ले गए जरूरी कागजात

Wed, 30 Oct 2019 01:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के रिश्तेदार के घर दीपावली की रात चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात सेक्टर-10बी स्थित कोठी में हुई है। चोर कोठी से तीन हार्ड डिस्क, हेडफोन और कुछ जरूरी कागजात समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन


चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब सुखबीर बादल के रिश्तेदार का परिवार अमृतसर गया हुआ था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दीपावली की रात पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-10बी स्थित कोठी नंबर (298) में चोरी हो गई है। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में रितु ने बताया कि वह पिछले काफी समय से आस्ट्रेलिया में रहती हैं। बीते तीन अक्तूबर को उनका परिवार अमृतसर गया हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान नौकरानी ने बताया कि दीपावली की रात घर में चोरी हो गई है। इसके बाद पता चला कि उनकी बेटी के कमरे से चोरों ने तीन हार्ड डिस्क, हेडफोन समेत कुछ जरूरी कागजात चोरी किए हैं। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कयास लगा रही है कि चोर खिड़की के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सेक्टर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें