फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लर्क हड़ताल पर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। जिले भर से कई विभाग के क्लर्क अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। वीरवार को हड़ताल दूसरे दिन भी जारी थी। दो दिनों में हड़ताल के कारण पूरे जिले की तहसीलों में करीब 250 रजिस्ट्रियां नहीं हुईं। वेतनमान बढ़ाने को लेकर पंचकूला के अलग-अलग विभागों में कार्यरत क्लर्क बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण सरकार के दर्जनों विभागों में बुधवार से काम ठप रहा। जिले में तीन तहसील और दो उप तहसील हैं। इन सभी तहसीलों में रोजाना 150 से ज्यादा रजिस्ट्रियां होती हैं।
विज्ञापन


बुधवार और वीरवार को हड़ताल होने के कारण करीब 250 टोकन इन सभी तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए जारी किया गया था। बाद में टोकन निरस्त करने पड़े। इसके अलावा अन्य कामों के लिए भी सैकड़ाें लोगों ने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ली थी। क्लर्कों की हड़ताल पर होने के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। वीरवार को सेक्टर-1 सरल केंद्र में लाइसेंस, आरसी सहित गाड़ियों के अन्य दस्तावेज बनवाने पहुंचे लोगों के काम किए गए। वीरवार दोपहर दो बजे तक 82 टोकन लिए गए थे। बुधवार को क्लर्क की हड़ताल में कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल हुए थे। जिस कारण बुधवार को लोगों काम नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें