फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश से पहले रोड गलियों की करें सफाई, बंद नए और पुराने शौचालय ठीक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंगलवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को बारिश से पूर्व शहर की सभी रोड गलियों की सफाई करने, नियमित डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने, बंद नए और पुराने शौचालय को ठीक करने के निर्देश दिए। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से कार्यों में तेजी लाकर उन्हें पूरा करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को स्वयं सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। बैठक में लगभग 42 एजेंडों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी एजेंडों की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम कार्यालय भवन के संबंध में अधिकारियों से जवाब मांगा। अधिकारियों ने बताया कि नए टेंडर की स्वीकृति के लिए एक पत्र मुख्यालय भेजा जाएगा। इसकी मंजूरी मिलते ही टेंडर लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बिल्डिंग का काम जल्द पूरा किया जाए। इससे विकास कार्यों को तुरंत गति मिल सके। निगम की बिल्डिंग को जल्द बनाया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेक्टर-7 और 10 सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य भी तुरंत प्रभाव से शुरू करवाने और पुराने विवाद को निपटाने के महापौर ने निर्देश दिए। महापौर ने निर्देश दिए कि सामुदायिक केंद्रों के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की अधिकारी समय-समय पर जांच करें और कहीं भी लापरवाही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने सेक्टर-19 और गांव अभयपुर के सामुदायिक केंद्र का टेंडर तुरंत लगाकर कार्य अलाट करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कामकाजी महिला हॉस्टल और वृद्ध आश्रम में तुरंत प्रभाव से फर्नीचर लगाने के निर्देश दिए। महापौर ने शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि काफी समय से यह सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। कई बार निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अब जो भी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने भारत माता मंदिर, नंदीशाला के कार्य की भी समीक्षा की। इस बैठक में सेक्टर 11, 14, 6, 7, 18 में प्रीमिक्स वर्क और पार्किंग के बकाया टेंडर को भी लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लिगेसी वेस्ट, एलईडी लाइट्स, सीएमएस, गारबेज टैक्स, सोलर पैनल सामुदायिक केंद्रों में लगवाने, सेक्टर-19 का ड्रेनेज, शहर से डेयरियों को सुखदर्शनपुर स्थानांतरित करने, प्ले स्टेशन, स्टेडियम, ईपीडीएम ट्रैक्स, सेक्टर-8, 9, 10 और 14 की पार्किंग एवं विज्ञापन का किराया, खनन से मिलने वाले शेयर, नाइट फूड स्ट्रीट, मोबाइल लाइंस, टावर, कुत्तों की नसबंदी, बागवानी वेस्ट सहित अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम पंचकूला आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें