फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं 21 से 31 मई तक नहीं लगाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मौसम में बढ़ती अत्यधिक गर्मी के कारण जिले के सभी स्कूलों में 21 से 31 मई तक पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। पंचकूला के डीसी यश गर्ग ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सुबह की सभाएं न करने के भी निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, इस दौरान इस दौरान टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और प्राइवेट स्कूलों में इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को कहा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल अभिभावकों को तापमान बढ़ने और हीट वेव की स्थिति में उल्टी, दस्त जैसे संक्रामक रोग एवं बुखार आदि से बचाव के बारे जानकारी देकर जागरूक करें। अगर किसी स्कूल ने अपने स्तर पर कोई परीक्षा या शैक्षिक गतिविधियों का शेड्यूल जारी किया हुआ है तो स्कूल अपने स्तर पर अलग से उसकी व्यवस्था करे।
बॉक्स सेकेंड शिफ्ट में आ रहे छोटे बच्चों को रही परेशानी
पंचकूला का तापमान 44 डिग्री होने के बाद सोमवार को सेकेंड शिफ्ट मेंं आ रहे छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 12 बजे आने वाले पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20, सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए, सहित शहर के अन्य स्कूलों में बनी रही। इस कारण विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लगातार गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीसी की ओर से स्कूल का बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बिजली का तार खराब होने के कारण चार घंटे विद्यार्थी रहे परेशान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 में सोमवार को बिजली का तार खराब होने के कारण चार घंटे तक बिजली नहीं रही। इस कारण दूसरी शिफ्ट में आए विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से वाटर कूलर भी 4 घंटे तक बंद रहा, जिससे उन्हें पीने के लिए ठंडा पानी भी नहीं मिल सका। विद्यार्थियों ने कापी-किताबों से हवा हांककर पढ़ाई की। स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश सचदेवा ने बताया कि बिजली का फॉल्ट होने के कारण तार खराब हो गया था। इस कारण तार बदलने में समय लगा। इसके बाद बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें