फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 राजकीय कन्या स्कूल में सोमवार से डबल शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 9वीं से 12वीं पहली और 6वीं से 8वीं दूसरी पारी में पढ़ेंगी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लागू की गई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15 में छात्राओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार से डबल शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद लागू की गई इस व्यवस्था के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं पहली पारी में और कक्षा 6वीं से 8वीं तक की छात्राएं दूसरी पारी में पढ़ाई करेंगी। इसका उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय में डबल शिफ्ट लागू करने का प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेजा गया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा और खंड शिक्षा अधिकारी पिंजौर कर्मवीर शर्मा ने विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। विभागीय मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय में दोहरी पारी की व्यवस्था लागू कर दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम ने बताया कि जिन विद्यालयों में भवन और कक्षाओं की संख्या सीमित है तथा विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डबल शिफ्ट व्यवस्था लागू की जाती है। इसी के तहत सेक्टर-15 स्थित विद्यालय में भी यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
एसएमसी इंचार्ज जयबीर सिंह रंगा ने बताया कि छात्राओं की संख्या बढ़ने के कारण सभी कक्षाओं का एक साथ संचालन चुनौतीपूर्ण हो रहा था। नई व्यवस्था के तहत पहली शिफ्ट में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं पढ़ाई करेंगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं लगेंगी।

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गर्मियों में पहली पारी सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक चलेगी। वहीं सर्दियों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे छात्राओं की पढ़ाई व्यवस्थित रूप से जारी रहेगी और सभी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें