फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भगत सिंह को आतंकी बताने पर घमासान, आप ने केंद्र से की दखल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पाकिस्तान के लाहौर में एक चौक का नाम भगत सिंह पर रखने का प्रस्ताव खारिज करने और उन्हें आतंकवादी बताने का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है और साथ ही कहा है कि मामले को पाकिस्तान से जवाब तलब किया जाना चाहिए। कंग ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पाकिस्तान के पंजाब सरकार का यह फैसला बेहद निंदनीय है। भगत सिंह का अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम भगत सिंह और आंबेडकर की सोच पर चलने वाले लोग हैं। उनकी सोच ही हमारा बुनियादी सिद्धांत है।
विज्ञापन

कंग ने कहा कि जिस समय भगत सिंह को फांसी हुई थी उस वक्त देश का बंटवारा नहीं हुआ था। देश की आजाद में उनका अहम योगदान है। पाकिस्तान को इन सभी बातों पर विचार करके अपना फैसला वापस लेना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। इस मामले का सबसे दुखद पक्ष यह है कि वहां की पंजाब सरकार के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल ने हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि मैं वहां के हाईकोर्ट से भी विनती करता हूं कि अपने रिकॉर्ड से यह टिप्पणी हटाएं, ताकि भविष्य में शहीद भगत सिंह के बारे में इस तरह का बयान कहीं इस्तेमाल न हो सकें।
कंग ने कहा कि लाहौर की शहीद-ए-आजम वेलफेयर सोसाइटी कई साल से इसकी लड़ाई लड़ रही है। उनकी मांग जायज है कि शादमान चौक का नाम बदलकर शहीद-ए- आजम भगत सिंह चौक रखा जाए, क्योंकि भगत सिंह ने लाहौर में पढ़ाई की है, वहां की जेल में रहे। उनके नाम पर चौक का नामकरण होना ही चाहिए और वहां उनकी मूर्ति भी स्थापित होनी चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान आप पंजाब के सचिव और मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें