माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ज्यूडिशियल ब्रांच एचसीएच के 176 पदों की मेन परीक्षा शनिवार को दो कॉलेजों और एक स्कूल में हुई। इसमें दूसरे दिन पांच सौ विद्यार्थियों ने तीनों केंद्रों पर परीक्षा दी। इसमें दो शिफ्ट में परीक्षा हुई। शहर के सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय और सेक्टर-12 ए सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा देने आए उम्मीदवारों ने को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर आए उम्मीदवार सुधीर सिंह, अजय मलिक ने बताया कि करंट सिचुएशन को लेकर सवाल अधिक पूछे गए। इसमें सीधे शब्दों में प्रश्नों का उत्तर लिखना था। इसमें पांच प्रश्न पूछे गए थे। पेपर सिलेबस से आया है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि पेपर सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय और सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए में रविवार को भी होगा।