फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक : मूलभूत सुविधाएं के लिए तरस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर।
नगर परिषद के 31 वार्डाें के विकास को लेकर नगर परिषद कालका की हाउस बैठक फॉरेस्ट कांप्लेक्स में किया गया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पिछली बैठक की पुष्टि करने के बाद चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भारत ने जो इतिहास रचा है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। इसके अलावा 124 सफाई कर्मचारियों की डिमांड, एक कार ड्राइवर, वार्ड नंबर-16 की पार्षद सुदर्शन कंसल के अनुसार अमरावती में निकासी के लिए नाला बनाने, वार्ड नंबर-तीन की पार्षद मंजू लता द्वारा दिए एजेंडे के अनुसार नदी के पुल के ऊपर दोनों साइड दीवार और जाली के फ्रेम लगाने समेत अन्य विकास पर चर्चा की गई।
बैठक में विपक्षी पार्टियों का कहना था कि लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। हाउस की बैठक बंद कमरे में हो रही है। मीडिया से से दूरी बनाना उचित नहीं है। बैठक में पार्षद, चेयरमैन और नगर परिषद अधिकारियों सहित कुछ पार्षदों के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद भी रहे। लोगों सहित विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं सहित सरकार का अगर ऐसा ही हाल रहा है तो आगामी चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना लगभग तय है।
विज्ञापन



नगर परिषद कालका की पहले हुई मीटिंग में लावारिस पशु, बंदर आदि पर हुए लाखों रुपये खर्चे का हिसाब मांगा था जिस पर नगर परिषद द्वारा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। इसे बने करीब तीन माह होने के बाद भी अभी तक कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट नहीं दे पाई, बैठक में उस रिपोर्ट के बारे में पूछा तो कहा गया कि अभी जांच चल रही हैं जल्द रिपोर्ट दे देंगे। - संजीव कौशल पार्षद वार्ड नम्बर 7
विज्ञापन


नगर निगम पंचकूला में हाउस की हर मीटिंग में मीडिया की मौजूदगी होती हैं। आज भी हाउस की मीटिंग थी जिसमें करीब 50 मीडिया के लोग मीटिंग की शुरुआत से ही मौजूद थे। कुलभूषण गोयल मेयर नगर निगम पंचकूला।


हाउस की मीटिंग के बाद ही प्रेस को बाइट दी जाती है। रविन्द्र, ईओ नगर परिषद कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें