फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 17 सितंबर को पंचकूला पहुंचेगी चिन्मय अमृत यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 में शाम छह बजे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम, हरियाणवी नृत्य और भजनों की होगी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चिन्मय मिशन के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा 17 सितंबर को सेक्टर-20 पहुंचेगी। चिन्मय मिशन पंचकूला की आचार्य ब्रह्मचारिणी कालिन्दी चैतन्य ने बताया कि यात्रा 31 दिसंबर 2025 को पुणे से शुरू हुई थी और करीब 295 दिनों में 35 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा का दोपहर तीन बजे स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे चिन्मय श्रुति आश्रम में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा। इसमें हरियाणवी नृत्य, भजन, आध्यात्मिक संगीत और बाल विहार के बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में मिशन की 75 वर्षों की यात्रा पर विशेष उद्बोधन भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें