मोरनी। मोरनी गांव में बच्चों द्वारा एकदिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें बाल कलाकारों ने भगवान राम और भगवान हनुमान के पवित्र व दोस्ताना संबंधों को जीवंत मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार हनुमान ने निःस्वार्थ भाव से श्रीराम की सेवा की और उनके हर कार्य में सहयोगी बने। बच्चों के इस अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। संवाद