फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर छोड़कर गया बच्चा सकुशल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज होकर घर छोड़कर गए 9 वर्षीय बच्चे को पंचकूला पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान पता चला कि बच्चा अपनी मौसी के घर पहुंच गया था। मौसी को उसके घर से नाराज होकर आने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और मोबाइल के उपयोग को लेकर संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें