फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक्सपायरी दवा खाने से से बच्चा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी में एक्सपायरी दवाई से एक बच्चे के बीमार होने की सूचना है। उसको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।बच्चे के परिजनों का कहना है कि दवा पीने के कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले राजेश ने बताया कि शनिवार को उनके बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। रविवार को वह उसे इंदिरा कॉलोनी के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गए। उसे डॉक्टर ने तीन दवाई दी थी। रात को तबीयत खराब होने पर वह बच्चे को दवाई देने लगे तो उन्होंने देखा कि दवाई एक्सपायरी थी। परिजनों ने बताया कि वह इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से करेंगे। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो जांच कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें