फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री जी...जिसका आपने उद्घाटन किया वह अस्पताल अब तक नहीं खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। उद्घाटन के 100 दिन बाद भी सेक्टर-6 के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल का लाभ मरीजों को नहीं मिल सका है। अभी भी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। 113 करोड़ के इस अस्पताल को अभी तक फायर एनओसी भी नहीं मिल सकी है। अस्पताल का काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि सीएमओ ने अधूरे भवन को लेने से इनकार कर दिया है।
लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी... जिस अस्पताल का आपने उद्घाटन किया था, उसका लाभ अभी तक मरीजों को नहीं मिल रहा है। चुनाव से पहले 13 अगस्त को हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था। अस्पताल का काम पूरा नहीं होने के कारण हैंडओवर की प्रक्रिया भी लटकी पड़ी है। इस भवन का काम 19 मई 2021 को अलॉट हुआ था, 18 मई 2023 तक काम पूरा किया जाना था। इस बिल्डिंग का निर्माण पीडब्ल्यूडी कर रही है।
विज्ञापन


इन सुविधाओं का किया है वादा
अस्पताल में 200 बेड की सुविधा, तीन आईसीयू वार्ड, नौ ऑपरेशन थिएटर, 28 वार्ड, हर वार्ड में छह मरीजों का बेड, तीन सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट, अलग-अलग फ्लोर पर 22 के करीब प्राइवेट वार्ड, 35 नर्सिंग स्टेशन, तीन बेसमेंट में दो में पार्किंग और एक में स्टोर उपलब्ध कराने की बात की गई है। अभी तक इन सभी वार्डों का काम चल रहा है।

वार्ड बना न मशीनें कीं इंस्टाल
इस भवन में बिजली, लिफ्ट सहित अस्पताल में लगने वाली मशीनों को इंस्टाल नहीं किया जा सका है। अभी भी यहां लाइटिंग का काम चल रहा है। भवन में कोई भी वार्ड नहीं बनाया गया है। अस्पताल में एक भी ओपीडी, काउंटर अभी तक नहीं बनाया गया है। मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में अभी दस करोड़ की मशीनें स्थापित की जानी हैं। इसमें सभी टेस्टिंग मशीन अभी तक इंस्टाल नहीं की गई हैं। इस कारण पंचकूला सहित कालका, पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला, मोरनी की महिलाओं को अभी टेस्टिंग में वेटिंग की समस्या का सामना करना पड़ेगा।


मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की नई बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। एक माह में भवन का काम पूरा होने के बाद मशीनें इंस्टाल की जाएंगी। सभी वार्डों में काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए फायर एनओसी जल्द मिल जाएगी। - डॉ. मनीष बंसल, डीजीएचएस, हरियाणा

बिल्डिंग का काम पूरा कर दिया गया है। फायर फाइटिंग सिस्टम अस्पताल में सभी जगह लगा दिए गए हैं। इसका काम जल्द पूरा करेंगे। इसके साथ ही फायर एनओसी मिलने के बाद अस्पताल शुरू हो जाएगा। - आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन


नई बिल्डिंग की फायर एनओसी नहीं है। एनओसी मिलने के बाद ही बिल्डिंग को हैंड ओवर करेंगे। बिल्डिंग के मानक पूरे होते ही इसमें अस्पताल का संचालन किया जाएगा। -जितेंदर सिंह, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें