फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सेहत योजना : 9 लाख हेल्थ कार्ड बने, 811 सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत अब तक 9 लाख से अधिक परिवारों के हेल्थ कार्ड बन चुके हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने योजना के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों की भी सूची जारी कर दी है जहां लोग 10 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अब विभाग की तरफ से सभी जिलों के उन क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे जहां फिलहाल कम लोगों के कार्ड बने हैं ताकि सभी लोगों को इस योजना के साथ जोड़ा जा सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने रविवार को 811 सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में लाभार्थियों को मुफ्त इलाज होगा।
विभाग का प्रयास है कि हर लाभार्थी को उन निजी अस्पतालों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए जहां योजना के तहत वे अपना इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह सूची शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें