फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने लिया बाबा बागेंश्वर का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार देर शाम कथा वाचक बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया और हनुमान कथा सुनी। मुख्यमंत्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला अवसर है, जब बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार पंचकूला की पावन भूमि पर सजा है। आज पंचकूला की धरती भक्ति के रंग में रंगी है। चारों तरफ श्रीराम जी और बजरंग बली की जय के जयघोष गूंज रहे हैं। यह कोई साधारण कथा नहीं, भारत के आत्मबल, आस्था और सनातन संस्कृति का सामूहिक उत्सव है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें