फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष : ह्दय, किडनी, कैंसर सहित 25 बीमारियों के लिए 1,35,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय में हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की। इस मौके पर कैंसर, किडनी रोग से ग्रस्त चार मरीजों को कुल 1,35,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

इस बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह और सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार भी उपस्थित थे। जिला स्तरीय समिति द्वारा जिन मामलों में हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई, उनमें बरवाला के गांव पलासरा निवासी कर्मचंद को किडनी संबंधी बीमारी के इलाज के लिए 60,000 रुपये, नवांगांव निवासी परमजीत को कैंसर के इलाज के लिए 16,250 रुपये, गांव टिक्कर हिल्स निवासी हीरा लाल को कैंसर के इलाज के लिए 13,750 रुपये, गांव सकेतड़ी निवासी अच्छरपाल सिंह को कैंसर के इलाज के लिए 45,000 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है। समिति की सिफारिश के उपरांत यह सहायता राशि सीधे मरीजों के खातों में जमा करवाई जाएंगी।
उपायुक्त ने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा प्रमाणित कुल खर्च की 25 फीसदी राशि हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत मरीज को प्रदान की जाती है। यह राशि एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1 लाख रुपये तक स्वीकृत की जाती है। पात्र व्यक्तियों को इस सुविधा का लाभ शीघ्र उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत ह्दय, किडनी, कैंसर सहित 25 बीमारियों के लिए वित्तीय सहायता के आवेदनों को ऑनलाइन माध्यम से लेने का निर्णय लिया गया है। पात्र व्यक्ति सीधे http://saralharyana.gov.in पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र के साथ लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर न होने वाली बीमारियों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए पात्र हैं। इस अवसर पर नगराधीश गौरव चौहान, नायब तहसीलदार हरदेव और पूनम सोलंकी, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें